मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के सर्व सम्मति से तहसील अध्यक्ष श्रीराम भुस्कुटे एवं ब्लॉक अध्यक्ष सुखदेव धोटे बने

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar / भैंसदेही (मनीष राठौर) :- मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की बैठक जनपद शिक्षा केंद्र कार्यालय भैंसदेही में रविवार को संगठन के जिला अध्यक्ष सचिन राय के मुख्य आथित्य में तथा रवि सरनेकर जिला अध्यक्ष पुरानी पेंशन बहाली ,राजेंद्र कटारे जिला अध्यक्ष आदर्श शिक्षक संघ तथा प्रकाश सिंह देवड़ा कोषाध्यक्ष मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, अशोक लोखंडे तहसील अध्यक्ष मध्य प्रदेश शिक्षक संघ, विजय पटैया ब्लॉक अध्यक्ष राज्य अध्यापक संघ के विशेष आथित्य में आयोजित की गई l बैठक मे मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की तहसील एवं विकासखंड की कार्यकारिणी का अतिथियों की प्रमुख उपस्थिति में सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमे तहसील अध्यक्ष श्रीराम भुस्कुटे तथा उपाध्यक्ष चंद्र किशोर बेले, सचिव गिरीशमालवीय ,कोषाध्यक्ष नरेंद्र घानेकर तथा ब्लॉक अध्यक्ष सुखदेव धोटे को एवं उपाध्यक्ष कमला दवंडे , सचिव दानवीर छत्रपाल तथा कोषाध्यक्ष दिलीप बारस्कर को बनाया गया l

Read Also : Betul Samachar : नगर में बढ़ती बीमारियों के दृष्टिगत कलेक्टर ने किया निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सचिन राय ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन एवं कर्मचारी हित में सदैव अच्छा काम करेंगे l बैठक मे अशोक सोनारे, संजू भावरे, संजय डागे, श्रीमती रीना धुर्वे ,अरुणा महाले , रामरति कासदे ,परसराम परते, धनराज बेले हरिओम शर्मा ,वीरेंद्र हिरवेकर, विकास मकोड़े, दिनेश चितकारे, सूरज राठौड़, सुनील बोडखे गोविंद ठाकरे, रामविलास सेलेकर, सहदेव लोखंडे रामचरण नागले , अनिल मर्सकोले, दिलीप वाडीवा आदि उपस्थित थेl

Leave a Comment