शासकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को दिए महत्वपूर्ण टिप्स
Betul Ki Khabar/मुलताई। शासकीय महाविद्यालय मुलताई में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के द्वारा नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर कमलेश सरिया द्वारा की गई एवं प्राचार्य द्वारा डिमैट अकाउंट बचत खाता एवं सेबी से संबंधित जानकारी साझा की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पांढुरना से आए हुए मुंबई स्टॉक मार्केट के प्रतिनिधि एवं सिक्युरिटीज मार्केट ट्रेनर श्री आशीष देशभातर और उनकी टीम के द्वारा विस्तार पूर्वक शेयर मार्केट संबधी जानकारी दी गई जिस में डिमैट अकाउंट, सेबी, शेयर मार्केट, निफ़्टी संबंधित जानकारी दी गई । उन्होंने बताया कि अगले दिन शेयर का भाव गिरेगा या बढ़ेगा इसका तकनीकी विश्लेषण किस प्रकार किया जाए,शेयर के चार्ट पेटर्न मूविंग एवरेज सपोर्ट रजिस्टेंस और अलग-अलग इंडी गेट का इस्तेमाल करके शेयर को बढ़ाने या घटना का अनुमान लगाया जा सकता है |
Betul Samachar: ताप्ती जल आवक मार्ग अतिक्रमण मामले में कमिश्नर के बयान होंगे दर्ज
स्टॉक मार्केट या इक्वलिटी मार्केट मुख्य रूप से स्टॉक इक्विटीज एक्सचेंज फंड कॉरपोरेट बॉन्ड की ट्रेडिंग के लिए जाना जाता है और स्टॉक मार्केट में अन्य फाइनेंशियल सिक्योरिटीज स्टॉक कमोडिटीज और बॉन्ड पर आधारित डेरिवेटिव्स की ट्रेनिंग होती है | उक्त व्याख्यान में कैरियर गाइडेंस सेल के प्रभारी डॉक्टर पंकज झाड़े ने भी अपने विचार व्यक्त किए जिसमें उन्होने विद्यार्थियो को शेयर बाजार में रोजगार की संभावना पर अपने विचार व्यक्त किए| वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर बी आर बारस्कर ने ऑनलाइन फ्रॉड पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि किस प्रकार अपने बैंक अकाउंट को सुरक्षित रखना है, किसी अनजान लिंक को ओपन नहीं करना है ना ही किसी से ओटीपी पासवर्ड शेयर करना है। महाविद्यालय के डॉ विनय कुमार राठौर, डॉ टी एम नागवंशी ने भी अपने विचार सांझा किए।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्र उपस्थित रहे। मंच संचालन एवं आभार व्यक्त डॉ ममता राजपूत ने किया।

