Betul Ki Khabar- शिवा पुलिस इलेवन टीम बनी सनातन कप विजेता , 1 लाख का नगद पुरस्कार मिला

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                              रात्री कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रहे मौजूद

Betul Ki Khabar/मुलताई। मां ताप्ती की नगरी मुलताई में 10 अप्रैल से आयोजित अनंत ऑटोमोबाइल्स के तत्वावधान में जिला स्तरीय रात्री कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम दिन दो सेमीफाइनल मुकाबला और टूर्नामनेट का निर्णायक मुकाबला खेला गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी दिव्यांग भारतीय टीम के पूर्व कप्तान गुरदास राउत ने मुलताई पहुंचकर खिलाड़ियों हौसला बढ़ाया।

पहले सेमी फाइनल मुकाबला के सी आमला और बैतूल मर्चेंट के बीच खेला गया । इस मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मां ताप्ती बजरंग अखाड़ा मुलताई के देवीराम पहलवान ,कपिल खंडेलवाल ,गोलू ओंकार ,रोहित माहोरे आदि पहलवानों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया । सेमीफाइल मुकाबले में बैतूल मर्चेंट ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया जो कि एक दम सही साबित हुआ। केसी आमला की टीम निर्धारित 8ओवर में मात्र 30रन ही बना पाई आमला की ओर से कोई भी खिलाड़ी दहाई का अंक नहीं पार पाया। मैच में टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक दिनेश देवले द्वारा लगाई गई । लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैतूल मर्चेंट की टीम ने आसानी से 3 ओवर में बहुत आसानी से लक्ष्य को प्राप्त किया। शानदार गेंदबाजी के लिए दिनेश देवले को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया ।

टूर्नामेंट का द्वितीय सेमीफाइनल मुकाबला एच एम एकता मुलतापी और बैतूल शिवा पीपी के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीत कर एकता मुलतापी की टीम ने निर्धारित 8ओवर में मात्र 60 रन बनाए। टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार टीम का इतना आसान लक्ष्य शिवा पीपी ने मात्र 1विकेट खो कर 6ओवर में लक्ष्य को प्राप्त किया । शिवा पीपी की ओर से कौशिक मक्कल ने शानदार 42 रन की पारी खेल कर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया और मैन ऑफ द मैच बने ।

अंतिम और फाइनल मुकाबला शिवा पीपी और बैतूल मर्चेंट के बीच हुआ। इसमें शिवा पीपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 62रन का टारगेट दिया था जिस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैतूल मर्चेंट की टीम मात्र 40 रन ही बना पाई और बड़ी आसानी से शिवा पीपी लिजेंट सनातन कप मुलतापी 2026, की विजेता बनी । फाइनल मैच का मैंन आफ द मैच आर्यन चिमटे टीम के कप्तान रहे ।प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट भानु ठाकुर बने ,बेस्ट बॉलर रितेश कावड रहे ,बेस्ट बल्लेबाज भानु ठाकुर ,बेस्ट फिल्डर गोविंद गलफत , इमर्जिग प्लेयर तुषार परिहार बने ।टूर्नामेंट में प्रथम विजेता को 1लाख रुपए का नगद पुरस्कार उपेंद्र पाठक द्वारा दिया गया । पहली ट्रॉफी नीरज ठाकरे जी द्वारा प्रदान की गई ,वहीं द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपए खाटू श्याम भक्त मंडल मुलतापी के नवीन ओंकार और आनंद अग्रवाल द्वारा प्रदान किया गया।

Read Also; वायगांव में तेज हवाओं से स्कूल की उड़ी टीनअचानक मौसम परिवर्तन से बढ़ी परेशानी

द्वितीय ट्राफी भी नीरज ठाकरे द्वारा प्रदान की गई । इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक चंद्रशेखर देशमुख,थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ,नवीन ओंकार,नीरज ठाकरे ,गोलू ठाकुर, मोहन सिंह परिहार ,अरुण धोपड़े, मनोज बारंगे ,आदित्य सिंह परिहार,संतोष पवार ,आदि लोग उपस्थित रहे। आयोजक रॉबिन सिंह परिहार ने बताया कि सनातन कप मुलतापी का अगला संस्करण दिसंबर में दिन के समय खेला जाएगा जिसकी तैयारियां चालू है।

Leave a Comment