Betul News/मुलताई। मासोद क्षेत्र में रविवार की रात अचानक मौसम परिवर्तन से तेज हवाओं के साथ बारिश हुई । तेज हवाओं से ग्राम वायगांव के प्राथमिक शाला के भवन पर लगी टीन की छत उड़कर पलट गई । रात्रि का समय होने के कारण कोई जन हानि एवं अन्य क्षति नहीं हुई । अधिवक्ता दीपक उकंडे ने बताया कि मंगलवार को सुबह प्रधान पाठक सहित शिक्षक गण स्कूल पहुंचे तो ग्रामीणो द्वारा जानकारी लगी कि प्राथमिक शाला के भवन पर टीन की छत डली है वही तीन कमरों पर लगी टीन की छत उड़कर पलट गई है। प्रवीण जैसवाल ने बताया कि इस सम्बन्ध में जब प्रधान पाठक आनंद राव मगरदे से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि भवन में एक से पांच तक की कक्षा संचालित हो रही है टीन उड़ने से मुंडेर और दीवार भी क्षतिग्रस्त हुई है। भवन मे अलग से रसोई कक्ष नहीं होने के कारण इन्हीं कमरों से सटे कमरे में रसोई कक्ष भी चलाया जा रहा है ,जहां पर छात्रों के लिए भोजन बनाया जाता है । प्राथमिक शाला भवन के दो कमरे व्यवस्थित है जिसमें सुधार कार्य तक 1 से 5 तक की कक्षाएं दो कमरो मे संचालित करनी पड़ेगी।
Accident News: यात्री बस की चपेट में आने से बाईक सवार की मौत, दूसरा घायल

