शासकीय महाविद्यालय मुलताई में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
Betul News Today/मुलताई । शासकीय महाविद्यालय मुंलताई में बुधवार निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण आहार संबंधित शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शासकीय चिकित्सालय मुलताई से डॉक्टर खान मैडम एवं उनके सहयोगी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण एवं हीमोग्लोबिन की जांच करवाई तथा डॉक्टर ने उन्हें स्वस्थ शरीर से संबंधित पोषण आहार की जानकारी प्रदान की जिससे उनका शरीर एवं मस्तिष्क स्वस्थ रह सके इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ बी आर बारस्कर प्रोफेसर तारा बारस्कर डॉक्टर विनय राठौर डॉक्टर टी एम नागवंशी एवं एनएसएस प्रभारी प्रोफेसर प्रकाश गीते तथा डॉक्टर ममता राजपूत सहित डॉक्टर दीपिका पिपरदे प्रोफेसर प्रियंका भोपते जो कि कार्यक्रम की संयोजक थी। इनके अतिरिक्त डॉ अनुज डोनिवाल डॉक्टर रवि शुक्ला भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर टीएम नागवंशी एवं डॉ दीपिका पिपरदे के द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में एनएसएस प्रभारी डॉ ममता राजपूत के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में लगभग 100 से अधिक छात्रों ने भाग लेकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया एवं स्वस्थ शरीर से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
Betul Ki Taja Khabar: ताप्ती तट के अतिक्रमण कारियों को दी चेतावनी

