Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे ग्राम नरखेड़ स्थित खेत में अचानक आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्ण सावरकर के खेत में अज्ञात कारणों से नरवाई, जलाऊ लकड़ी एवं पेड़ों में आग भड़क गई, जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। फायर कर्मचारी धनराज पवार, विजय बडघरे और सुमित पुरी ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
Read Also: पीएम श्री कन्या शाला में मेधावी छात्राओं का सम्मान, ट्रॉफी देकर बढ़ाया उत्साह

