Betul Samachar/मुलताई। पीएम श्री कन्या शाला हायर सेकेंडरी स्कूल मुलताई में कक्षा 10वीं की मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्राची कवडकर ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं महक परवीन ने 91प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर मानसी भोजराज और अदिति हजारे रहीं, जिन्होंने 89 प्रतिशत अंक अर्जित किए। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों ने छात्राओं की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेकर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

