परिक्रमा मार्ग पर जगह जगह दुकानें लगाकर अतिक्रमण
Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। ताप्ती तट परिक्रमा मार्ग पर दिनों दिन अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है जिससे श्रद्धालुओं का परिक्रमा मार्ग पर चलना मुहाल हो गया है। अतिक्रमणकारी जहां रोड के दोनों ओर बड़ी दुकानें लगा रहे हैं वहीं टपरी एवं ठेलों से भी अतिक्रमण किया जा रहा है। पूरे मामले में नगर पालिका द्वारा कई बार अतिक्रमण हटाने के बावजूद अतिक्रमण काबिज हो रहा है साथ ही विवाद भी बढ़ रहे हैं। ऐसी स्थिति में नगर पालिका द्वारा एक बार फिर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई है जिसमें अनावश्यक रूप से टपरी एवं ठेला लगाने वाले अतिक्रमण कारियों को ठेला सामान हटाने, मार्ग के दोनों ओर लगी दुकानों को सीमित जगह में दुकानदारी करने सहित सामान रखकर बिना बिक्री के अतिक्रमण करने वाले लोगों को भी अतिक्रमण हटाने का कहा गया है। बताया जा रहा है कि परिक्रमा मार्ग पर मंदिर के सामने वाले मार्ग पर बेजा अतिक्रमण हो रहा है जिसके कारण विवाद भी बढ़ रहे हैं। एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करने से अतिक्रमणकारी दुकानें बढ़ा रहे हैं जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को अतिक्रमण के कारण विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
Read Also: मूक-बधिर भाइयों को 5 लाख सहायता देने की मांग, डॉ. सुनीलम ने कलेक्टर से की चर्चा

