मूक-बधिर भाइयों को 5 लाख सहायता देने की मांग, डॉ. सुनीलम ने कलेक्टर से की चर्चा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                     मामला दंगे में रोजगार विहीन होने से पीड़ित द्वारा आत्महत्या का

Betul Samachar/मुलताई। किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम ने स्वर्गीय नामदेव बचले और उनकी पत्नी स्वर्गीय सरिता बचले के मूक-बधिर पुत्रों नीतीश एवं शुभम बचले से उनके निवास पर मुलाकात कर उनकी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान डॉ. सुनीलम ने वहीं से जिलाधीश से फोन पर चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी दी तथा लिखित पत्र भेजकर पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने और दो ठेलों के नुकसान के लिए 65 हजार रुपये मुआवजा प्रदान करने की मांग की। बयान जारी करते हुए डॉ. सुनीलम ने कहा कि नामदेव बचले और सरिता बचले की मौत के लिए दंगाई जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि घटनाक्रम के सदमे के चलते दोनों की मृत्यु हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रशासन और पुलिस समय पर उचित कार्रवाई करते, तो आज दोनों जीवित होते। डॉ. सुनीलम ने सरकार से अपील की कि वह पीड़ित परिवार की सहायता के लिए तत्काल आगे आए। साथ ही बैतूल जिले के नवागत कलेक्टर से आग्रह किया कि वे मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएं, ताकि आम जनता का प्रशासन और पुलिस व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।

Read Also: गायत्री शक्ति पीठ में तीन तहसीलों के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Leave a Comment