Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। नगर में उत्कृष्ट विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षिका मालती भावसार का लंबी बीमारी के बाद बुधवार निधन हो गया है। शिक्षिका मालती भावसार नगर के व्यवसायी सुभाष भावसार की पत्नि थी तथा अपने सरल सहज व्यवहार के कारण शिक्षा विभाग सहित विद्यार्थियों में अत्यंत लोकप्रिय थी। उनके पति सुभाष भावसार ने बताया कि वे लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थी जिसके बाद बुधवार उन्होंने अंतिम स्वांस ली। उनके निधन की खबर लगते ही बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाओं सहित विद्यार्थी उनके बैतूल रोड स्थित निवास पर पहुंचे तथा संवेदना जताई। शाम 5 बजे उनकी अंतिम यात्रा निज निवास से निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए तथा मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया।
Read Also: मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार की भाजपा में वापसी

