गायत्री शक्ति पीठ में तीन तहसीलों के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर संपन्न

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Local News/मुलताई। गायत्री शक्ति पीठ में मातृ शक्ति श्रद्धांजलि अनुयाज के तहत तहसील स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुलताई, आमला और प्रभात पट्टन तहसीलों के सक्रिय एवं जिम्मेदार कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शिविर में विभिन्न विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया और संगठन को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में जोन सह समन्वयक एवं वेदमाता गायत्री ट्रस्ट मुलताई के व्यवस्थापक रामचंद्र गायकवाड़, जोन भोपाल के शिक्षण-प्रशिक्षण प्रभारी दिनेश देशमुख, सदस्य सम्पत राव धोटे, रविशंकर पारखे, राजकुमार पालीवाल, टी.के. चौधरी, यादोराव निंबालकर, निर्मला चौधरी एवं अरुणा देशमुख विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर में कैसे हों हमारे कार्यकर्ता विषय पर रामचंद्र गायकवाड़ ने विस्तार से जानकारी दी। वहीं दिनेश देशमुख ने प्रज्ञा संस्थानों एवं संगठन के स्वरूप पर प्रकाश डाला। राजकुमार पालीवाल ने साधना अभियान को निरंतर जारी रखने पर जोर देते हुए बताया कि वर्ष 2027 में शांतिकुंज हरिद्वार में होने वाले जन्म शताब्दी कार्यक्रम में वही साधक शामिल हो सकेंगे, जो 40 दिवसीय अनुष्ठान साधना पूर्ण करेंगे।

Betul News: संत देवकीनंदन ठाकुर के पवित्र नगरी आगमन की शुरू हुई तैयारियां

गुलाब राव चिल्हाटे ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए इस सत्र में 30 हजार से अधिक बच्चों को परीक्षा में सम्मिलित कराने का लक्ष्य रखा। निर्मला चौधरी ने आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी अभियान एवं मां की पाठशाला ऑनलाइन प्रशिक्षण की जानकारी दी। बैतूल से आईं अरुणा देशमुख ने नारी जागरण विषय पर अपने विचार रखे। जिला समन्वयक रविशंकर पारखे ने रिकॉर्ड संधारण एवं रिपोर्टिंग प्रणाली पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। साथ ही नशा मुक्ति अभियान, पर्यावरण संरक्षण, बाल संस्कार शाला, आदर्श ग्राम निर्माण, स्वास्थ्य जागरूकता एवंपत्र-पत्रिका विस्तार जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।

Leave a Comment