विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने की नगर कार्यकारिणी का गठन
Betul News/मुलताई। नगर के थाना रोड क्षेत्र में आज विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर नवगठित पदाधिकारियों का सदस्यों एवं नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला, जहां सभी ने मिलकर आगामी धार्मिक आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। ट्रस्ट द्वारा आगामी 6 जून से 12 जून तक मुलताई में संत शिरोमणि देवकीनंदन ठाकुर की ओजस्वी वाणी में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाना है। इसी ज्ञानयज्ञ के सफल संचालन को ध्यान में रखते हुए कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकारिणी की अध्यक्ष श्रीमती सपना परिहार का विशेष स्वागत किया गया। श्रीमती शैवी सोनी ने पुष्पमाला भेंट कर उनका अभिनंदन किया, वहीं उपस्थित नागरिकों ने मिठाई खिलाकर सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया।
Betul News Today: कान्हा बघोली, जंबाड़ी, चिखली खुर्द और सोंडिया में लगी आग
इस अवसर पर उपाध्यक्ष स्वाति भार्गव, सचिव सुमन पंडाग्रे, कोषाध्यक्ष पूजा अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक ज्योति जगताप, प्रचार प्रभारी माही चंदेल एवं मीडिया प्रभारी बबली पवार ने भागवत कथा के सफल आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की। साथ ही आमजन से इस गरिमामयी कार्यक्रम में सहयोग की अपील भी की। कार्यक्रम में संरक्षक मंडल के सदस्य एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही। मुख्य आयोजन समिति के उपेंद्र पाठक, राज दुबे, रोहित सोनी, रामानंद पठाड़े, शुभम पंडाग्रे, महेंद्र साहू, ऋषि साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। सभी उपस्थितजनों ने एकजुट होकर आगामी भागवत कथा को सफल बनाने का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक लोगों से इसमें सहभागी बनने की अपील की।

