कांग्रेसियों ने प्रहलाद पटेल के भिखारी वाले बयान के विरोध में फूंका पुतला

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

BETUL NEWS / मुलताई (सलमान शाह) :- नगर में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरियर नाके के पास प्रदेश के पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के भिखारी वाले बयान के विरोध में पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रहलाद पटेल के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटीअध्यक्ष किशोरसिंह परिहार ने कहा भाजपा सरकार के मंत्री सत्ता के घमंड में आम जतना का अपमान कर रहे हैं। प्रदेश की जनता को भिखारी बता रहे हैं। इस तानाशाही मानसिकता का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। कांग्रेस नेता सुमित शिवहरे ने कहा मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व केबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे के आव्हान पर पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान के विरोध में कांग्रेस द्वारा मंत्री का पुतला दहन किया जा रहा है। मंत्री पटेल के बयान से भाजपा सरकार की महिला, किसान और गरीब विरोधी मानसिकता उजागर हो चुकी है। सरकार से जवाब मांगने पर जनता को भिखारी कहा जा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता अरूण यादव, सरफराज चौहान, विनोद बेले, नितेश साहू, अनिल पंडागरे, लोकेश यादव, अजय शिवहरे, शेख परवेज, महेश नागले, टीनू मिश्रा, गुड्?डू जायसवाल, भुवन साहू, जग्गू पवार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read Also : आरओ प्लांट के पानी का सैंपल हुआ फेल, पीने योग्य नहीं है पानी

Leave a Comment