Betul News: कुनबी समाज की महिलाओं ने किया पौधरोपणपर्यावरण संतुलन और वातावरण को हरा -भरा बनाने के लिए क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज महिला संगठन ने जामठी में पौधरोपण किया। शुभारंभ हेरिटेज कॉलोनी के परिसर में खाली जमीन पर पर्यावरण संतुलन का संदेश देते हुए यह पौधरोपण किया। इस दौरान सिद्धलता महाले, वंदना ताई पंडाग्रे समेत अन्य महिलाएं शामिल थी। इस दौरान स्वल्पाहार कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।