Betul News: फंदे पर लटका मिला वृद्ध बुजुर्ग का श‌व

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul News: बैतूल के गंज थाना क्षेत्र के किला खंडरा में एक वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब मृतक की पत्नी जागी तो उसने वृद्ध को फंदे से लटका हुआ पाया। गंज पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि किला खंडरा निवासी तुलाराम बेले (62) अपनी पत्नी उमा के साथ गांव के पास अपने खेत पर रहता था। रात को दोनों बुजुर्ग दंपत्ति खाना खाकर सोने चले गए। सुबह करीब 5 बजे जब बुजुर्ग की पत्नी उमा जागी तो उसने वृद्ध को जगाने के लिए आवाज लगाई। वृद्ध की ओर से कोई आवाज नहीं आने पर वह कमरे में गई तो देखा कि तुलाराम फंदे से लटका हुआ है। वृद्धा ने गांव में आकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद डायल 100 को फोन किया गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वृद्ध के शव को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां वृद्ध का पोस्टमार्टम कराया गया है। वृद्ध ने फांसी क्यों लगाई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। गांव वालों के मुताबिक, दोनों को कोई परेशानी नहीं थी। वे अच्छे से जीवन जी रहे थे। उनका एक बेटा भोपाल में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। बुजुर्ग दंपत्ति अपनी ढाई एकड़ जमीन पर खेती करके अपना गुजारा करते थे।

Leave a Comment