Betul News- धूप एवं गर्मी के तीखे तेवर से परेशान हुए लोग, दोपहर में बाजार से रौनक गायब

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                    सुबह से ही हो जाता है मौसम गर्म, शाम के बाद मिलती है राहत

Betul News/मुलताई। नगर में अप्रैल मध्य में गर्मी ने जो रूख अख्तियार किया है उससे लोग हलाकान परेशान हो गए हैं। दोपहर में धूप के तीखे तेवर से जहां बाजार से रौनक गायब है वहीं अब शादियों का सीजन प्रारंभ होने के बावजूद भीषण गर्मी के कारण व्यापारी ग्राहकों के इंतजार में हैं। बताया जा रहा है कि वर्षों बाद लोगों ने गर्मी का ऐसा रौद्र रूप देखा है जिससे बाजार में भी सिर्फ सुबह एवं शाम के बाद ही लोग निकल रहे हैं और दोपहर में पंखे, कूलर एवं एयर कंडीशन के सहारे गर्मी के दिन निकाल रहे हैं। इधर भीषण गर्मी के कारण ग्रामीण भी शहर की ओर रूख नही कर रहे हैं। चटकती धूप सुबह 10 बजे के बाद से ही तेज होने लगती है जिससे 12 बजे से शाम 5 बजे तक नगर सहित पूरा क्षेत्र लू की चपेट में रहता है। मौसम के तल्ख मिजाज का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है और लोग लू की चपेट में आने से बीमार हो रहे हैं।

Read also: खेड़ली बाजार बेल नदी पुल पर रैलिंग नही होने से बड़ा हादसा होने की संभावना

नगर में बड़ी संख्या में लोग बुखार एवं सिरदर्द से पीड़ित होकर अस्पताल तथा चिकित्सकों के पास जा रहे हैं। इधर चिकित्सक भी लोगों को भीषण गर्मी में बार बार पानी पीने, ठंडे स्थान पर रहने, धूप में नहीं घूमने तथा तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं। नगर सहित क्षेत्र में अप्रैल मध्य में ही भीषण गर्मी होने से जलस्त्रोत भी सूखते जा रहे हैं जिससे वन्य प्राणी भी गांव एवं शहर की ओर रूख कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व मौसम में बदलाव होने से गर्मी के तेवर कुछ नरम पड़े थे लेकिन अब फिर गर्मी कहर ढा रही है। इधर क्षेत्र में भीषण गर्मी का असर आसपास के बांधों पर भी पड़ा है। छिंदवाड़ा मार्ग पर जहां बूकाखेड़ी बांध का अधिकांश पानी सूख गया है वहीं चंदोरा जलाशय भी जगह जगह से सूख गया है। इधर बुंडाला जलाशय पर भी गर्मी का असर साफ नजर आ रहा है। भीषण गर्मी के कारण ताप्ती सरोवर का भी जलस्तर अपेक्षाकृत कम हुआ है।

Leave a Comment