BETUL NEWS-दूषित पानी के विरोध में वार्डवासियों का प्रदर्शन, नपा कार्यालय पहुंचकर जताया आक्रोश

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

BETUL NEWS/भैंसदेही/मनीष राठौर:- भैंसदेही नगर के वार्ड क्रमांक 9 में नलों से कीड़े युक्त दूषित पानी आने से नाराज वार्डवासियों ने मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर के नेतृत्व में नगर परिषद कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कीड़े युक्त दूषित पानी की डिब्बा लेकर नपा पहुंचे और मुख्य नगर पालिका अधिकारी की तत्काल शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की।

क्या है मामला:
वार्डवासियों ने सीएमओ को बताया कि पिछले कई दिनों से वार्ड क्र. 9 में नलों के पानी के साथ कीड़े आ रहे हैं। दूषित पानी पीने से कई लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत हो रही है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में आक्रोश है।

कांग्रेस ने उठाई जांच की मांग:
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से कहा कि केवल वार्ड क्र. 9 ही नहीं, पूरे भैंसदेही नगर में पेयजल की गुणवत्ता की जांच कराई जाए। उन्होंने इंदौर के भागीरथपूरा जैसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की। ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि जल्द शुद्ध पानी की व्यवस्था नहीं हुई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।

Betul Ki Taja Khabar: आधुनिक भारत के निर्माता स्व. राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजली

प्रदर्शन में ये रहे शामिल:
प्रदर्शन में नगर कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मोहरे, पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छत्रपाल, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष एवं पार्षद महेश थोटेकर, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष निखिल सोनी, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आरिफ खान, मोहित राठौर, शोयेब पठान, राजिक भाई, नागेश बांगरे, राजेश फोफसे सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रशासन का आश्वासन:
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि जल आपूर्ति लाइन की जांच कराई जाएगी और पानी के सैंपल लेकर लैब भेजे जाएंगे। दोषियों पर कार्रवाई करते हुए जल्द ही शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।

बॉक्स: नागरिकों की मांग

  • वार्ड क्र. 9 सहित पूरे नगर में पानी की गुणवत्ता की लैब जांच हो
  • दूषित पानी की सप्लाई तुरंत रोकी जाए
  • टंकियों की सफाई और पाइप लाइन लीकेज दुरुस्त हो
  • प्रभावित परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए

Leave a Comment