Betul News: सड़क हादसे में मोटर वाइंडर की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल, इटारसी रोड पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul News: बैतूल के सदर क्षेत्र में सड़क हादसे में मोटर वाइंडर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। सूरज दरवाई पिता संतोष (40) सदर क्षेत्र में रहता था। उसके भतीजे मयूर ने बताया कि वह जायस लॉन में जेनरेटर ऑपरेटर का काम करता है। कल वह मौजूद नहीं था, इसलिए उसने सूरज को लॉन में काम संभालने के लिए कहा था। रात करीब 11 बजे वह और उसका दोस्त रितेश साहू लॉन से काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान इटारसी रोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में सूरज और रितेश दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। रितेश ने तुरंत अपने छोटे भाई को हादसे की जानकारी दी, जो मौके पर पहुंचा और दोनों घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल रितेश को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। आज पुलिस ने मृतक सूरज का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

Leave a Comment