Betul News: यात्री प्रतीक्षालय की मरम्मत करा रहे हैं नगर पालिका ने नहीं की कोई वैकल्पिक व्यवस्था

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul News: यात्री प्रतीक्षालय की कर रहे मरम्मत, नपा ने नहीं बनाई वैकल्पिक व्यवस्थानगर के बस स्टैंड पर यात्रियों को बैठने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका कारण प्रतीक्षालय की मरम्मत है। यह कार्य करीब एक सप्ताह तक चलेगा, लेकिन नगर पालिका ने अभी तक बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है। जिसके कारण यात्रियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि नगर के बस स्टैंड से बैतूल, मुलताई, बोरदेही, आठनेर, जम्बाड़ा, भोपाल सहित अन्य स्थानों के लिए बसों का संचालन होता है। इन यात्री बसों में रोजाना हजारों लोग अपने गंतव्य तक जाते हैं। एक सप्ताह में मरम्मत का कार्य पूरा हो जाएगा ^प्रतीक्षालय के अंदर का प्लास्टर उखड़ रहा था, इसकी मरम्मत कराई जा रही है। एक सप्ताह में कार्य पूरा हो जाएगा। यात्रियों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। वीरेंद्र तिवारी, सीएमओ, आमला नगर पालिका

Leave a Comment