एक पेड़ मां के नाम अभियान अधिकारी-कर्मचारियों ने भी लिया हिस्सा
फारेस्ट कालोनी के सामने लगाये 200 पौधे
BETUL NEWS / भैंसदेही (मनीष राठौर) :- भैंसदेही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शासन के आदेशानुसार दक्षिण उप वन मंडल भैंसदेही द्वारा अभियान चलाकर फारेस्ट कालोनी के सामने लगभग 200 पौधों का रोपण किया गया। जिसमें भैंसदेही थाना प्रभारी अंजना धुर्वे, पूर्णा आंचलिक पत्रकार संघ अध्यक्ष कमलेश कावड़कर, पुलिस थाना, वन विभाग समस्त स्टाफ सहित अन्य लोगों ने पौधे लगाये। साथ ही पौधों को जीवित रखने का संकल्प भी लिया। पुलिस, जनपद, नगर परिषद, चिकित्सा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारी भी इस अभियान में सम्मिलित हुए। वन विभाग द्वारा चलाए अभियान में पुलिस विभाग के अधिकारी एसडीओ भूपेंद्र मौर्य, थाना प्रभारी अंजना धुर्वे, सहकर्मी नगर परिषद सीएमओ सावरे, सीईओ ठाकुर, पशु चिकित्सा विभाग अधिकारियों ने अभियान में हिस्सा लेकर पेड़ लगाए और एप में जानकारी भरी। (Ek Ped Maa Ke Naam)
यह भी पढ़िए : Betul News: नगर में बगैर पंजीयन के चल रहे कोंचिंग सेंटर मानकों का भी नही ध्यान,शिक्षा विभाग नही करता कारवाई
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण को बचाने के लिए देशवासियों से पेड़ लगाने की अपील की थी। पीएम मोदी ने मन की बात के 111वें एपिसोड में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू किया। पीएम मोदी ने अपील की थी कि सभी लोग एक पेड़ अपनी मां के नाम पर जरुर लगाएं, क्योंकि दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता मां का होता है। हम सबके जीवन में मां का दर्जा सबसे ऊंचा होता है। मां हर दुख सहकर अपने बच्चे का पालन पोषण करती है। हर मां अपने बच्चे पर हर स्नेह लुटाती है। जन्मदात्री मां का ये प्यार हम सब पर एक कर्ज की तरह होता है जिसे कोई चुका नहीं सकता। (Ek Ped Maa Ke Naam)