भाजपाईयों ने मल्लिकार्जुन खड़गे का फूंका पुतला

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar / भैंसदेही (मनीष राठौर) :- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के महाकुंभ पर दिए गए बयान से विवाद गहराता जा रहा है।भाजपा ने इसे सनातन धर्म का अपमान बताते हुए विरोध जताया है।भैंसदेही में भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार दोपहर खड़गे का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की।

वरिष्ठ भाजपा नेता अनिलसिंह ठाकुर ने चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का बयान राष्ट्रविरोधी व धर्म विरोधी है जो कांग्रेस व उसके नेताओं की घृणित मानसिकता को दर्शाता हम भगवान से इनको सद्बुद्धि मिले ऐसी प्रार्थना करते है।पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष केसर लोखंडे,नपाध्यक्ष मनीष सोलंकी,महामंत्री दिलीप घोरे,महामंत्री दिनेश पटेल,पार्षद ब्रह्मदेव पटेल,भाजपा नेता राजू कुंभारे,संतोष पाल,डॉ अभिषेक मिसर, डॉ अरुण किरार,सतीश मालवीय,राजा गवांडे,रंगीलाल मसराम,करीम नेता समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read Also – Betul News : भाजपाईयों ने जलाया मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला

Leave a Comment