Crime News/मुलताई। पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल 2026 को पीड़िता ने थाना मुलताई में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि ससुन्द्रा निवासी आरोपी रितिक विश्वकर्मा लगातार उसे कॉल और मैसेज कर बातचीत के लिए दबाव बना रहा था। साथ ही आरोपी ने पीड़िता की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर डालकर बदनाम करने और पीड़िता व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम ससुन्द्रा में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी को 17 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश किया गया।
Read Also: तहसील पार्किंग में खड़ी स्कॉर्पियो पर गिरा पेड़, तेज हवा से हुआ नुकसान

