Betul Samachar: अमृत सरोवर निर्माण पर उठे सवालों के बीच विभाग का जवाब, शिकायत को बताया भ्रामक

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar/भैंसदेही/मनीष राठौर:- जनपद पंचायत भैंसदेही अंतर्गत ग्राम पंचायत धूड़ियानई में निर्मित अमृत सरोवर (माहुल झील) निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण के आरोपों के बाद अब विभाग पक्ष की ओर से भी जवाब सामने आया है। संबंधित निर्माण एजेंसी एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने शिकायत को निराधार और भ्रामक बताया है।

पंचायत पक्ष का कहना है कि अमृत सरोवर निर्माण कार्य शासन द्वारा निर्धारित तकनीकी मापदंडों एवं गुणवत्ता मानकों को ध्यान में रखते हुए कराया गया है। निर्माण कार्य में आवश्यकतानुसार काली मिट्टी एवं पानी का उपयोग किया गया है तथा कार्य की “पडल” प्रक्रिया भी नियमानुसार संपन्न कराई गई। इसके समर्थन में संबंधित पक्ष द्वारा कार्य स्थल के फोटोग्राफ्स भी प्रस्तुत किए गए हैं।

जवाब में यह भी कहा गया है कि कुछ ग्रामीणों को तकनीकी प्रक्रिया एवं निर्माण कार्य की पूर्ण जानकारी नहीं होने के कारण भ्रम की स्थिति बनी है। विभाग का आरोप है, कि कुछ लोगों द्वारा तथ्यों को तोड़-मरोड़कर भ्रामक एवं कूट रचित शिकायत तैयार करवाई गई, जिस पर ग्रामीणों से हस्ताक्षर कराए गए प्रतीत होते हैं।

Read Also: युवा कांग्रेस ने NEET-UG परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन

गौरतलब है कि इससे पहले ग्रामीणों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि लगभग 40 लाख रुपये की लागत से बने अमृत सरोवर में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया तथा निर्माण में काली मिट्टी और पर्याप्त पानी का उपयोग नहीं किया गया। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच एवं पुनः गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग की थी।

अब मामले में दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के बाद प्रशासनिक जांच की संभावना बढ़ गई है। यदि जांच होती है तो निर्माण कार्य की वास्तविक गुणवत्ता, तकनीकी मापदंडों का पालन तथा शिकायतों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी।

जवाबदार अधिकारी कहते क्या हैं,,,,

अभी यह जांच का विषय है अभी कुछ कहा नहीं जा सकता तत्वों के आधार पर जांच कि जाएगा

सीईओ भैंसदेही जनपद पंचायत झलकन अहिरवार

Leave a Comment