Frizzy Hair Masks :- इन दिनों बाल झड़ने की समस्या बेहद आम हो गई है। इसके लिए महिलाएं तरह-तरह के घरेलू उपाय अपनाती हैं। बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। Frizzy Hair Masks इसके बावजूद कोई खास असर देखने को नहीं मिलता। वहीं, कुछ लोग घुंघराले बालों को मुलायम और सीधा बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर जाते हैं। इसके लिए उन्हें काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं।
5 नेचुरल हेयर मास्क – Frizzy Hair Masks
केला-दही
कर्ली हेयर को स्ट्रेट और सॉफ्ट बनाने के लिए आपको केले और दही का हेयर मास्क लगाना चाहिए। इससे बालों को पोषण मिलेगा। साथ ही चमक बढ़ेगी। यह रूखेपन को दूर कर बालों को जड़ों से मजबूती प्रदान करता है। इस मास्क को स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं, जिसे 30 से 40 मिनट तक छोड़ दें। फिर इसे ठंडे पानी से इसको धो लें। कुछ ही दिनों में आपको असर नजर आने लगेगा।
एलोवेरा-ओलिव ऑयल
आप अपने कर्ली हेयर को सॉफ्ट बनाने के लिए एलोवेरा और ओलिव ऑयल वाला मास्क लगा सकती हैं। इससे बाल चमकदार होंगे। इस मास्क को बाल धोने से करीब 30 मिनट पहले लगा लें। जब यह सुख जाए तो इसे ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें। चंद हफ्तों में इसका असर आपको दिखने लगेगा।
Read Also – Hair Care Tips : टूटते और झड़ते बालों की समस्या रोकने में फायदेमंद है चाय पत्ती, जानें इस्तेमाल का तरीका
अंडा-दही
आप अपने बालों में अंडा और दही का हेयर मास्क भी लगा सकती हैं, जो हेयर ग्रोथ के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। यह बालों की जड़ों तक पहुंच कर इसे पोषण प्रदान करता है, जिससे बालों की चमक बढ़ती है। साथ ही कर्ली हेयर बिल्कुल सॉफ्ट हो जाते हैं। इसका इस्तेमाल हफ्ते में 3 से 4 बार किया जा सकता है।
शहद-दूध
बालों के लिए शहद और दूध का हेयर मास्क भी रामबाण इलाज माना जाता है। इसका इस्तेमाल करने से हफ्ते भर में ही रिजल्ट आपके सामने होगा। इससे बालों में शाइनिंग आती है। साथ ही बाल लंबे होते हैं और सॉफ्ट भी होते हैं।
दूध-दही
इसके अलावा, आप हफ्ते में दो बार दूध और दही का हेयर मास्क भी लगा सकती हैं। इसे स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। इससे पीएच लेवल कंट्रोल होगा, जिससे हेयर फॉल की समस्या खत्म होगी। साथ ही डैंड्रफ भी दूर हो जाएगा। बाल घने और चमकदार बनेंगे।